*कौशांबी सैनी थाना गेट के सामने गंदगी पर पुलिस का एक्शन, चला विशेष सफाई अभियान*
कौशाम्बी
*कौशांबी सैनी थाना गेट के सामने गंदगी पर पुलिस का एक्शन, चला विशेष सफाई अभियान*

कौशांबी जनपद के सैनी थाना गेट के सामने फैली गंदगी और खुले में शौच की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सफाई कर्मियों ने सड़क किनारे और आसपास पड़े कूड़े के ढेर को हटाकर पूरे इलाके की साफ-सफाई कराई। साथ ही संक्रमण और बीमारियों के खतरे को देखते हुए क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया।
पुलिस ने गंदगी फैलाने वालों और अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं, ताकि क्षेत्र को साफ और सुरक्षित रखा जा सके। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
