*कौशाम्बी आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता का आरोप, दिव्यांग दंपती ने जांच की मांग की*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता का आरोप, दिव्यांग दंपती ने जांच की मांग की*
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत निजामपुर पुरैनी में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर हुई नियुक्ति को लेकर एक दिव्यांग दंपती ने सवाल उठाए हैं। पीड़ित महिला गीता देवी पत्नी संतलाल का आरोप है कि उन्होंने सहायिका पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन गांव की दूसरी महिला की नियुक्ति कर दी गई।
गीता देवी का कहना है कि वह और उनके पति दोनों दिव्यांग हैं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उनका आरोप है कि सहायिका पद की चयन प्रक्रिया में बीपीएल कार्डधारकों को प्राथमिकता दिए जाने के बावजूद उनकी पात्रता पर विचार नहीं किया गया।
पीड़िता ने दावा किया कि जिस महिला की नियुक्ति हुई है, उसके पास बीपीएल कार्ड नहीं है और उसके पति हाईकोर्ट में किसी पद पर कार्यरत हैं। साथ ही परिवार के पास चार पहिया वाहन भी होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
पीड़ित दंपती के मुताबिक, वे करीब दो-तीन महीने से जिलाधिकारी कार्यालय, चायल तहसील और सीडीपीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बुधवार को गीता देवी ने चायल उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र अभ्यर्थी को नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और जांच में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


