E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*जनपद कुशीनगर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनाने वाले कुल 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

कुशीनगर

*जनपद कुशीनगर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनाने वाले कुल 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

भारी मात्रा में कूट रचित सरकारी मुहरें, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड, लैपटाप तथा 5100 रुपये नगद बरामद

कुशीनगर

Oplus_131072

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर m राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रविन्द्रनगर धूस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधारकार्ड बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 05 अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया हैअभियुक्तों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 8 लैपटॉप विभिन्न कंपनियों के 6 मल्टीमीडिया व एंड्रॉयड मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के 10 कूट रचित सरकारी मुहरें 19 फर्जी आधार कार्ड15 कूट रचित जन्म प्रमाण पत्र तथा अपराध से अर्जित 5100 रुपये नकद भारतीय मुद्रा) बरामद किए गए गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना मोहन कुमार गौड़ है। यह गिरोह सीएससी (CSC) सेंटर की आड़ में अपराध करता है सक्रिय सदस्यों—दिलीप कुमार चौधरी रजवन्त गुप्ता असफाक अंसारी और सोनू कुमार यादव के साथ मिलकर ये लोग जन्म प्रमाण पत्रों के क्यूआर कोड को स्कैन कर मूल दस्तावेजों को हैक करता है। इसके बाद डेटा में हेरफेर कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तैयार किए जाते हैं। यह गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप DIGITAL BUDDY (मो.नं. 8910563724) के जरिए भोले-भाले लोगों से संपर्क करता है और त्वरित प्रमाण पत्र के नाम पर फोनपे के माध्यम से अधिक धन वसूलकर कूट रचित दस्तावेज प्रदान करता है
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 09/2025 धारा-419,420,467,468,471भादवि, बढोत्तरी धारा 111(1),61(2) बीएनएस व 67 सी व डी आईटी एक्ट थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर गिरफ्तार अभियुक्त मोहन कुमार गौड़ पुत्र बाबू राम निवासी रोवारी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर दिलीप कुमार चौधरी पुत्र नरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम बसडिला थाना नेबुआ नौरंगीया जनपद कुशीनगर रजवन्त गुप्ता पुत्र श्री नथुनी गुप्ता निवासी पटखौली थाना नेबूआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर असफाक अंसारी पुत्र नुरुद्दीन अंसारी निवासी सौरहा बुजुर्ग थाना नेबूआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर सोनू कुमार यादव पुत्र श्री राजेन्द्र यादव निवासी चखनी भोज छपरा थाना नेबूआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर बरामदगी का विवरण
08 अदद लैपटाप (भिन्न-भिन्न कम्पनियो के 06 अदद मल्टी मिडिया व एन्ड्राएड मोबाइल फोन भिन्न -भिन्न कम्पनियो के
10 अदद कुटरचित मुहरे सरकारी 19 अदद कुटरचित फर्जी आधार कार्ड 15 अदद कुटरचित फर्जी रजिस्ट्रेशन युक्त जन्म प्रमाण पत्र उक्त अपराध से अर्जित अवैध धन रुपया 5100/रु नकद भारतीय मुद्रा के
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी
प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत साइबर सेल जनपद कुशीनगर मय टीम व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना
अभय कुमार राय भारत विशाल
हे0का0 राधेश्याम यादव विमल कुमार का0 अमरनाथ सरोज शुभेन्द्र उपाध्याय रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!