E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी में पंचायत घोटाले का खुलासा: पंचायत सचिव का 10% कमीशन मांगते ऑडियो वायरल, हड़कंप*

कौशाम्बी नेवादा पुरखास

*कौशांबी में पंचायत घोटाले का खुलासा: पंचायत सचिव का 10% कमीशन मांगते ऑडियो वायरल, हड़कंप*

Oplus_131072

कौशांबी। जिले के नेवादा विकासखंड अंतर्गत पुरखास ग्राम पंचायत में भारी भ्रष्टाचार का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंचायत सचिव रामकृतराम का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से योजनाओं में 10% कमीशन की मांग करते हुए सुना जा रहा है।

ऑडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है और वे संबंधित सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में सचिव की आवाज स्पष्ट रूप से पहचान में आ रही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

*सोशल मीडिया पर गूंजा मामला*
ऑडियो के वायरल होते ही यह मामला फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया, जिससे पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

*जांच की उठी मांग*
ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

*क्या कहता है वायरल ऑडियो?*
वायरल ऑडियो में सचिव स्पष्ट रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “जो भी योजना चलेगी, उसका 10% हिस्सा मुझे देना होगा, तभी काम आगे बढ़ेगा…” यह बयान पंचायत स्तर पर चल रहे भ्रष्ट तंत्र की पोल खोलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!