*कौशांबी: उमरवल गांव में पशु वाड़ा व सरसों के बोझ में लगाई आग, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग*
कौशाम्बी
*कौशांबी: उमरवल गांव में पशु वाड़ा व सरसों के बोझ में लगाई आग, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग*

कौशांबी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरवल में शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे आगजनी की घटना सामने आई। आरोप है कि गांव के ही संदीप सिंह पुत्र वकील सिंह ने पशु वाड़ा के पास रखे सरसों के बोझ में आग लगा दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आग लगाते हुए आरोपी को देखा गया और आग लगाने के बाद वह मौके से भागने में सफल रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पशु वाड़ा और बगल में रखे सरसों के बोझ दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित पक्ष ने अराजक तत्व के खिलाफ थाना पिपरी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।