क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी मासूम बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टार केयर हॉस्पिटल सीज*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी मासूम बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टार केयर हॉस्पिटल सीज*

चायल कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
कौशाम्बी। नगर पंचायत चायल कस्बा स्थित स्टार केयर हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मासूम बच्चे की मौत के मामले के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद अस्पताल को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मासूम सूरज पुत्र मुकेश की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। जांच के दौरान अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला।
शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. ललित, डॉ. अशोक मौर्य और चायल सीएचसी प्रभारी संजय सिंह की टीम स्टार केयर हॉस्पिटल पहुंची। टीम के पहुंचने के समय अस्पताल बंद मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कर अस्पताल को सीज कर दिया।
मामला पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे का है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!