क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांम्बी ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अभियुक्त गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशांम्बी ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अभियुक्त गिरफ्तार*

कौशाम्बी। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कौशांबी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कड़ाधाम थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। वहीं महेवाघाट थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा सराय अकिल थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कौशांबी पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!