E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*फतेहपुर: ससुर खदेरी नदी में बना पुल बना मुसीबत, पानी भरे रास्ते से जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग*

खखरेरू (फतेहपुर)

*फतेहपुर: ससुर खदेरी नदी में बना पुल बना मुसीबत, पानी भरे रास्ते से जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग*

खखरेरू (फतेहपुर)

Oplus_131072

। क्षेत्र के कोट-खखरेरू मार्ग पर दरियापुर के पास ससुर खदेरी नदी नंबर दो पर बने पुल के नीचे सड़क पर बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर इसी जलमग्न रास्ते से रोजाना आवाजाही कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों—चंद्रपाल, रामपाल, अतहर, हमीद और शंकर लाल आदि का कहना है कि यह पुल अभी केवल एक वर्ष पहले ही बना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा पुल के दोनों ओर सड़क का लेवल बराबर न करने के कारण बारिश में पानी भर जाता है और पुल के नीचे की सड़क तालाब जैसी हो जाती है।

इस मार्ग से कोट, मकसूदनपुर, दौलतपुर, गाजीपुर, दरियापुर, चंदनमऊ और बलवन्तपुर जैसे दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर ससुर खदेरी नदी में पानी भर जाता है, जिससे यह रास्ता डूब जाता है।

गंभीर बात यह है कि कोट से खागा जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। बाजार जाने वाले लोग, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे और रोजमर्रा के यात्री इसी जलभरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुल के दोनों ओर सड़क को ऊँचा कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!