E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं*

लखनऊ

*लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं*

केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सात कालिदास मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, विकास कार्य, सड़क, बिजली और अन्य प्रशासनिक मुद्दों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। डिप्टी सीएम ने प्रत्येक मामले को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे उच्च स्तर पर रखने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!