क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
*कौशाम्बी: सोलर पैनल चोरी गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: सोलर पैनल चोरी गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश*
सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव में हुई सोलर पैनल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी सोनू मौर्य, मोहित मौर्य, पिंटू और प्रांजुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पैनल और चोरी में प्रयुक्त लोडर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिंटू लाल चोरी के सोलर पैनल खरीदने का काम करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी से जुड़े मामले का खुलासा किया।
पुलिस की कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा।



