Uncategorized

टीबी स्टाफ के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

टाटा संस्थान मुंबई ने सीएमओ कार्यालय में किया आयोजित

टीबी स्टाफ के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण।

टाटा संस्थान मुंबई ने सीएमओ कार्यालय में किया आयोजित।

सुल्तानपुर में टीबी स्टॉफ के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण सक्षम प्रवाह टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान, मुंबई द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भारत भूषण की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में हुआ।

टाटा संस्थान के प्रशिक्षक डॉ. रेखा गुप्ता और इम्तियाज द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान टीबी नियंत्रण से संबंधित विभिन्न कौशल पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आर.के. कन्नौजिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.सी. सरोज, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल जी और डीपीएम संतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जनपद के डीपीसी, डीपीटीसी, एसटीएस, एसटीएलएस और टीबी एचवी को भी यह कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!