E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 7,680 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 7,680 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा*

Oplus_131072

कौशाम्बी जिले में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7,680 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कराई जा रही है।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, ताकि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!