क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी मारपीट में घायल युवक की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी मारपीट में घायल युवक की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर की रात कहासुनी के बाद हुए विवाद में रविंद्र कुमार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल रविंद्र कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शनिवार को संदीपनघाट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू कुमार और मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र, निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोइलहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!