*प्रयागराज मंडल में आकाश श्रीनेत्र ने संभाला वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) का कार्यभार*
प्रयागराज
*प्रयागराज मंडल में आकाश श्रीनेत्र ने संभाला वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) का कार्यभार*

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 2013 बैच के IRSEE अधिकारी आकाश श्रीनेत्र ने वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) का पदभार ग्रहण किया। प्रतापगढ़ निवासी श्री श्रीनेत्र ने Motilal Nehru National Institute of Technology (MNNIT) से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्रीनेत्र उत्तर मध्य रेलवे में कोचिंग इंजीनियर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपने अनुभव और तकनीकी दक्षता के लिए वे विभाग में विशेष पहचान रखते हैं।
उन्होंने यह दायित्व प्रदीप शर्मा से ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में प्रदीप शर्मा को भावपूर्ण विदाई दी गई तथा आकाश श्रीनेत्र का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ इंजीनियरों सहित 100 से अधिक लोको निरीक्षकों ने भाग लिया।
मंडल के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि श्रीनेत्र के नेतृत्व में परिचालन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी।