*कौशांबी में “यातायात माह” का शुभारंभ, एसपी ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ*
कौशांबी
*कौशांबी में “यातायात माह” का शुभारंभ, एसपी ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ*
कौशांबी


। जनपद में सोमवार को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में “यातायात माह” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी कौशांबी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि “यातायात माह” के दौरान जनपद में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम, रैलियाँ, सेमिनार तथा प्रचार अभियान आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनें।

