*रायबरेली : अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार*
रायबरेली
*रायबरेली : अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार*
रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 महिलाओं समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया है। साथ ही एक कार को भी सीज किया गया है।
मामला तब सामने आया जब मध्य प्रदेश निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली नगर में अपने 9 माह के बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। महिला दिल्ली से अपने मायके जा रही थी। आरोप है कि ट्रेन में मिले एक महिला और पुरुष ने बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में लिया और रायबरेली स्टेशन पर मौका पाकर बच्चे को लेकर फरार हो गए।
पुलिस की जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह अस्पतालों और आशा बहुओं के माध्यम से निसंतान दंपत्तियों की जानकारी जुटाता था और नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

