E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी में जनसुनवाई: जिला अधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*

कौशाम्बी

*कौशांबी में जनसुनवाई: जिला अधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*

Oplus_131072
Oplus_131072

कौशांबी। शासन की मंशा के अनुरूप जिला अधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, विकास, आपूर्ति एवं अन्य जनहित के मुद्दे प्रमुख रहे।
जिला अधिकारी ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!