*भाजपाइयों नें निकाली भब्य बाइक तिरंगा यात्रा रैली*
खखरेरु। फतेहपुर:
*भाजपाइयों नें निकाली भब्य बाइक तिरंगा यात्रा रैली*
*-खखरेरु। फतेहपुर:

-* हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर क्षेत्र में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गयी इस दौरान समूचा नगर क्षेत्र भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पनिया बाबा चौराहा के पास देश भक्ति के प्रति नगर वासी इकट्ठा होने लगे मंडल खखरेरू व नगर की टीम ने ब्लॉक प्रमुख हंसवा विकास पासवान व चेयरमैन ज्ञान चंद्र केशरवानी,मंडल अध्यक्ष गया पाल के नेतृत्व में बाइक की तिरंगा यात्रा पनिहा बाबा चौराहा से शुरू की गई इसमें शामिल नगरवासीयो ने देश प्रेम का प्रतीक अपनी बाइक में तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आंबेडकर नगर,सरदार पटेल नगर होते हुए नगर में प्रवेश करते हुए गांधी नगर स्थित कटरा तिराहा पहुंचे। इसके बाद यहां देश के प्रति समर्पित महापुरुषों के जयघोष करते हुए सभी भाजपाई वापस नगर की ओर पैदल आए और थाना खखरेरु के पास यात्रा का समापन किया। इस दौरान मंडल महामंत्री शुभम सिंह, आशीष त्रिपाठी ,प्रशांत केसरवानी,संदीप गुप्ता, ऋषि अग्रहरि ,मनोज चौधरी, नितिन दुबे,संदीप मोदनवाल, तौफीक अहमद, व अन्य नगरवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।