*कौशाम्बी यमुना नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी यमुना नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान*
कौशाम्बी जनपद के महिला घाट स्थित यमुना नदी में डूबे किशोर के मामले में SDRF और पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। कड़ी मशक्कत और घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद किशोर अमन का शव नदी से बरामद कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार अमन अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
लगातार कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद SDRF टीम ने किशोर का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
