क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*SDM के डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल का मामला, पेशकार गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*SDM के डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल का मामला, पेशकार गिरफ्तार*

मंझनपुर तहसील में कार्रवाई से मचा हड़कंप, ADM को सौंपी गई जांच
कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील से उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के कथित इस्तेमाल का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तहसील के पेशकार कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है और पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार मामले से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि तालाबी और भूमिधरी जमीन से संबंधित एक आदेश उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से जारी किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य की ओर से कार्रवाई किए जाने के बाद पुलिस ने पेशकार कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर तक पहुंच किस तरह हुई, संबंधित आदेश किसने तैयार किया और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही जा रही है। डिजिटल हस्ताक्षर के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!