*कौशाम्बी- मूरतगंज ब्लॉक के सैय्यद सरावां में रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे, हादसे का खतरा*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी- मूरतगंज ब्लॉक के सैय्यद सरावां में रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे, हादसे का खतरा*
मूरतगंज ब्लॉक के सैय्यद सरावां में काफी संख्या में मासूम बच्चे रोजाना रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों के साथ शिक्षक भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।
रेलवे ट्रैक पार करते समय कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। सवाल यह है कि यदि किसी दिन कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कराने और संबंधित अधिकारियों से तत्काल ध्यान देने की मांग की है। पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


