क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पिपरी थाने का किया औचक निरीक्षण*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पिपरी थाने का किया औचक निरीक्षण*

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने पिपरी थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय और विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया गया।
एसपी ने मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं, 31 अगस्त को मनौरी में हुई घटना से संबंधित मुकदमे की विवेचना की भी समीक्षा की गई। विवेचक से अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए।
एसपी ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!