E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रतापगढ़ में ,50 हजार की रिश्वत लेते सीएचसी बीपीएम गिरफ्तार, स्वीपर भर्ती के नाम पर मांग रहा था डेढ़ लाख*

प्रतापगढ़

*प्रतापगढ़ में ,50 हजार की रिश्वत लेते सीएचसी बीपीएम गिरफ्तार, स्वीपर भर्ती के नाम पर मांग रहा था डेढ़ लाख*

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के बीपीएम अमित मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर स्वीपर भर्ती के नाम पर अभ्यर्थी से अवैध वसूली करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, अमित मिश्रा ने एक व्यक्ति से स्वीपर पद पर भर्ती कराने के नाम पर कुल डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। तय सौदे के मुताबिक पहले चरण में 50 हजार रुपये लिए जा रहे थे, जबकि शेष 1 लाख रुपये एक सप्ताह बाद देने की बात तय हुई थी।
पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने 50 हजार रुपये की पहली किस्त ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को साक्ष्य के रूप में दर्ज किया गया।
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस भर्ती घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल गर्म है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!