*भरवारी चौकी पुलिस की सराहनीय पहल, महिला का कीमती जेवरों से भरा बैग कुछ ही समय में किया बरामद*
कौशाम्बी
*भरवारी चौकी पुलिस की सराहनीय पहल, महिला का कीमती जेवरों से भरा बैग कुछ ही समय में किया बरामद*

कौशाम्बी। भरवारी चौकी पुलिस ने बीती देर रात संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश करते हुए एक महिला का कीमती जेवरों से भरा बैग महज़ थोड़े ही समय में सुरक्षित वापस करा दिया। पुलिस की यह तेज़ और प्रभावी कार्यवाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, महिला का बैग गलती से एक ऑटो में रह गया था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य महत्वपूर्ण सामान मौजूद था। महिला की सूचना मिलते ही भरवारी चौकी पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आसपास के ऑटो चालकों की तलाश शुरू कर दी।
कुछ ही देर की खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित ऑटो का पता लगा लिया और बैग को सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया। बैग मिलते ही महिला ने राहत की सांस ली और पुलिस के इस त्वरित प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय व्यवहार की जमकर सराहना की। पुलिस की यह पहल न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाती है, बल्कि जनता से जुड़े रहने का भी मजबूत संदेश देती है।