क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी युवक से मारपीट और ₹,30 हजार लूट का आरोप, एसपी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग

कौशाम्बी

*कौशाम्बी युवक से मारपीट और ₹,30 हजार लूट का आरोप, एसपी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग*

कौशाम्बी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दा का पुरा गांव निवासी गंगा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, दुकान के गल्ले से ₹,30 हजार निकाल लेने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के दौरान आरोपितों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर विवाद किया और मारपीट की। उनका दावा है कि हंगामे के दौरान दुकान के गल्ले से ₹,30 हजार भी निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल-112 तथा स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
गंगा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा करते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं।
यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायत पत्र के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!