क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, दोबारा होगा पोस्टमार्टम*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, दोबारा होगा पोस्टमार्टम*

कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता रोशनी की मौत के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संदीपन घाट से रोशनी का शव कब्र से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को रोशनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद मायके पक्ष ने रोशनी के पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की थी।
मामले में हुए पहले पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई थी। हालांकि, इस रिपोर्ट को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों की शिकायत और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर शव का पुनः पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अब दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रोशनी की मौत से जुड़े कई सवालों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!