क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम*

कौशाम्बी

*कौशांबी: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम*

कौशांबी। जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक बच्चों की पहचान दीपांशु और आदित्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के पास मौरंग डंपिंग के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। खेलते समय दोनों बच्चे गड्ढे के पास पहुंच गए और पानी में डूब गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने डंप संचालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मौरंग डंप के लिए खोदे गए गड्ढे को न तो सुरक्षित किया गया था और न ही वहां किसी प्रकार की चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण यह दुखद हादसा हुआ।
सराय अकिल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!