*प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा तो मंदिर में करा दिया विवाह*
कौशाम्बी
*प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा तो मंदिर में करा दिया विवाह*
कौशाम्बी। प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की मुलाकात उस समय शादी में बदल गई, जब परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। मामला कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाटी गांव और पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि जाटी गांव निवासी आकाश पुत्र मूलचंद बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने शेरगढ़ गांव पहुंचा था। रात के अंधेरे में दोनों की मुलाकात की भनक परिजनों को लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया।
आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने आकाश की पिटाई की। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी सामने आने पर परिजनों ने तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया।
मामले की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। हालांकि, विवाह को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।
पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

