*कौशाम्बी: मामूली विवाद में दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: मामूली विवाद में दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच*
कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मेला बाग, मूरतगंज में मामूली विवाद के बाद दो युवकों के साथ कथित तौर पर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ दबंगों ने दो युवकों की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं की मौजूदगी के बावजूद मारपीट जारी रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। संदीपन घाट थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी हुई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


