क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी समूह सखी के पद भरने को लेकर विवाद, महिलाओं ने लगाया पैसे लेने का आरोप*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी समूह सखी के पद भरने को लेकर विवाद, महिलाओं ने लगाया पैसे लेने का आरोप*

चायल ब्लॉक के निजामपुर पुरैनी गांव में समूह सखी की टीम को लेकर विवाद सामने आया है। सदस्यों ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर बिना बैठक किए कूड़ा पैकिंग के पद पर नाम भरने और पैसे लेकर पद देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिलाओं ने शनिवार को चायल एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत निजामपुर पुरैनी में समूह सखी की टीम के गठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समूह की कुछ महिला सदस्यों का आरोप है कि पिछले करीब चार महीने से टीम की कोई बैठक नहीं हुई। इसके बावजूद बिना सदस्यों की बैठक और सहमति के कूड़ा पैकिंग के पद पर नाम भर दिया गया।
महिलाओं का आरोप है कि समूह की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने आपसी मिलीभगत से प्रक्रिया पूरी की और कथित तौर पर पैसे लेकर पद पर नाम दर्ज किए गए। इसको लेकर सदस्यों में नाराजगी है।
मामले में महिलाओं ने शनिवार को चायल एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में संबंधित पद को वापस लेने, पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
महिला सदस्यों का कहना है कि समूह की बैठक में सभी सदस्यों की सहमति के बाद ही पद से संबंधित निर्णय लिया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
अब शिकायत के बाद प्रशासन मामले की जांच कराता है या नहीं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर है।
पीड़ित महिला ने बताई पूरी बात
मामले को लेकर शिकायतकर्ता महिला ने क्या कहा और समूह में पद भरने को लेकर विवाद की शुरुआत कैसे हुई, देखिए पीड़ित महिला की जुबानी पूरी बात।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!