*मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और ₹3,500 बरामद*
कौशाम्बी
*मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और ₹3,500 बरामद*
कौशाम्बी। पिपरी थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने और चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, ₹3,500 नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को मखदूमपुर निवासी जेनेन्द्र सिंह ने बाजार से घर जाते समय बाइक सवार दो युवकों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 30 जून को फतेहपुर सहावपुर निवासी संजय कुमार गुप्ता के घर की खिड़की तोड़कर इलेक्ट्रिक सामान, गहने और नकदी चोरी किए जाने की शिकायत भी दर्ज हुई थी।
पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रितेश लाल उर्फ खन्ना निवासी शेख सरवां, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज और रामू उर्फ लाला निवासी दर्जी का पुरवा, थाना संदीपनघाट, कौशाम्बी को सीएचसी चायल मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने दरियापुर मोड़ पर एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान करीब दो माह पहले फतेहपुर सहावपुर में हुई चोरी की घटना में शामिल होने और चोरी का सामान बेचने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


