क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी प्रसूता की हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल सील, परिजनों ने लाखों रुपये वसूलने का लगाया आरोप*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी प्रसूता की हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल सील, परिजनों ने लाखों रुपये वसूलने का लगाया आरोप*

कौशाम्बी थाना क्षेत्र स्थित साक्षी हॉस्पिटल पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। फतेहपुर जनपद के धाता निवासी अमीर अहस पुत्र मुख्तार अहस का आरोप है कि उन्होंने 14 जुलाई को अपनी बहू नफीस फातिमा को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने पहले खून की कमी बताकर ₹,25 हजार, फिर प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा बताते हुए ऑपरेशन के नाम पर ₹,20 हजार, जबकि विभिन्न जांचों के नाम पर ₹,21 हजार वसूले। इसके बावजूद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और नवजात की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

मामले की शिकायत के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर कनैली सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने जांच की। जांच में अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित मिलता पाया गया, जिसके बाद अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!