E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में नए एसपी की तैनाती के बाद प्रशासनिक सक्रियता तेज*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में नए एसपी की तैनाती के बाद प्रशासनिक सक्रियता तेज*

Oplus_131072

कौशाम्बी जिले में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती के बाद प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद नवागत एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जिले में पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है।
चार्ज ग्रहण करते ही एसपी ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
नए एसपी के आगमन से जिले में कानून-व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!