*कौशांबी: यमुना का जलस्तर बढ़ने से उमरवल गांव में दहशत, किसानों की फसलें संकट में*
नेवादा कौशांबी उमरवल
*कौशांबी: यमुना का जलस्तर बढ़ने से उमरवल गांव में दहशत, किसानों की फसलें संकट में*
नेवादा (कौशांबी
)। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से नेवादा ब्लॉक के उमरवल गांव में दहशत का माहौल बन गया है। रविवार सुबह से अब तक जलस्तर में 8 से 9 इंच तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे गांव के लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
ग्रामवासी सुबह से ही यमुना के किनारे जाकर अपने खेतों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। खेतों में पानी तेजी से भरने लगा है, जिससे फसलें डूबने का खतरा मंडरा रहा है। किसान अपनी मेहनत और लागत को बचाने की उम्मीद में खेतों केअ पास बैठकर आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
गांव के प्रमुख किसान रामबदन यादव, शहादुल यादव,राम सिंह ,संतोष साहू, योगेन्द्र यादव, गुंदर यादव, ओमप्रकाश यादव और अनूप यादव ने बताया कि खेतों में पानीअ घुसने से फसलें खराब होने लगी हैं। उन्होंने प्रशासन से समय रहते राहत और मदद की मांग की है।
क्या
गांव के लोगों ने चेताया है कि अगर जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही, तो आने वाले दिनों में और बड़ी तबाही हो सकती है। प्रशासन की निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है, ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके।