*कौशाम्बी सरकारी खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी सरकारी खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर*
कौशाम्बी के चायल तहसील क्षेत्र के अहलादपुर गांव में शनिवार को प्रशासन ने सरकारी खलिहान की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। राजस्व अभिलेखों के सत्यापन के बाद उपजिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने लल्लू पासी के नाम से जुड़े अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, संबंधित लेखपाल एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

