क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोरों में तीन दिन में तीसरी चोरी, मिड-डे मील का राशन भी ले उड़े चोर*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोरों में तीन दिन में तीसरी चोरी, मिड-डे मील का राशन भी ले उड़े चोर*

कौशाम्बी। जिले के सिराथू विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों के भीतर चोरों ने तीसरी बार विद्यालय को निशाना बनाते हुए मिड-डे मील के लिए रखा करीब 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं सहित अन्य आवश्यक सामान चोरी कर लिया।
लगातार हो रही सेंधमारी से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी की घटनाओं के कारण विद्यालय की मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, जिससे विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, शिक्षकों और ग्रामीणों में लगातार हो रही वारदातों को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूर्व में भी चोरी की घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत भेजकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी विद्यालय परिसर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और मिड-डे मील व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!