क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: कोचिंग छात्रों से विवाद के बाद मारपीट और मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: कोचिंग छात्रों से विवाद के बाद मारपीट और मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी। जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित चायल कस्बा के वार्ड नंबर-10 हजरतगंज में गुरुवार सुबह कोचिंग छात्रों से हुए विवाद के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना को लेकर मारपीट और परिसर में बने मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
आरोप है कि कोचिंग के कुछ छात्रों से हुए विवाद के बाद कुछ युवक घर पर पहुंच गए और मारपीट की। साथ ही परिसर में बने मंदिर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। मामले में राजू सनातनी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजू सनातनी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। चायल चौकी प्रभारी ने परिजनों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद सड़क पर चल रहा विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!