क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप*

कौशाम्बी। जिले में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
पुलिस के अनुसार, महेवा गांव निवासी गुड्डी देवी ने 28 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की शादी बड़ा गढ़वा निवासी अवधराज उर्फ रिंगा निषाद से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने और घटना को आत्महत्या साबित करने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया।
पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर शुक्रवार को आरोपी पति अवधराज उर्फ रिंगा निषाद और उसकी मां मीना देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!