E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*ईरान पर अमेरिका-इज़राइल हमले के खिलाफ इलाहाबाद में विरोध प्रदर्शन, शांति की अपील*

प्रयागराज

*ईरान पर अमेरिका-इज़राइल हमले के खिलाफ इलाहाबाद में विरोध प्रदर्शन, शांति की अपील*

प्रयागराज (इलाहाबाद)।
ईरान पर अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए हमलों के विरोध में मंगलवार को शहर में नागरिक समाज की ओर से पत्थर गिरिजाघर के पास विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए हमलों की निंदा की और पश्चिम एशिया में शांति की मांग की।
कार्यक्रम की शुरुआत दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा “ज़ालिम वापस जाओ” क्रांतिकारी गीत के साथ की गई। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा तेहरान सहित ईरान के कई शहरों पर किए गए हमलों में सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की जान गई है, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
वक्ताओं ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में युद्ध और अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ सकता है, जिससे ईंधन की कीमतों में वृद्धि होने की आशंका है और भारत जैसे देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भारत सरकार के रुख पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसे अमेरिका और इज़राइल के हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए थी। प्रदर्शन के अंत में ईरान की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की गई।
इस मौके पर पेंशनर एसोसिएशन के ऋषेश्वर उपाध्याय, सीपीआई के आनंद मालवीय, सिविल लिबर्टी मूवमेंट के असरार नियाज़ी, अंशु मालवीय, एआईकेएमएस के राजकुमार, सर्वोदय मंडल के सत्येंद्र, पीयूसीएल के चित्तजीत, नौजवान भारत सभा के प्रशांत, शिक्षक संघ के वसीम, पीयूसीएल उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सीमा आज़ाद, सुभाष पांडेय, मोईन हबीबी, अविनाश मिश्रा, सोनू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजलि ने किया। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!