क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश*

कौशाम्बी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को कौशाम्बी के मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चायल विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य तथा नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों का स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, मानवता और सामाजिक एकता की राह दिखाई। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का समापन संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!