क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कामयाबी: ई-रिक्शा, अप्पे वाहन और ट्रैक्टर बैटरी चोरी का खुलासा, प्रयागराज के 4 शातिर चोर गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कामयाबी: ई-रिक्शा, अप्पे वाहन और ट्रैक्टर बैटरी चोरी का खुलासा, प्रयागराज के 4 शातिर चोर गिरफ्तार*

कौशाम्बी। पिपरी थाना पुलिस ने लगातार हो रही ई-रिक्शा, अप्पे वाहन और ट्रैक्टर बैटरी चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए प्रयागराज के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा, एक अप्पे वाहन और 1,350 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 30 जून को मनौरी नई बस्ती से ई-रिक्शा और निजामपुर पुरैनी से ट्रैक्टर बैटरी चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर तेवारा मोड़ के पास चारों आरोपियों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम भारतीय, निहाल सोनकर, अरुण गुप्ता और आनंद भारतीय के रूप में हुई है। सभी आरोपी प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने मनौरी नई बस्ती से ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि बारिश के कारण वाहन स्टार्ट नहीं हुआ, इसलिए उसे झाड़ियों में छिपा दिया था। साथ ही उन्होंने धूमनगंज क्षेत्र से एक अप्पे वाहन और निजामपुर पुरैनी से ट्रैक्टर बैटरी चोरी करने की बात भी कबूल की।
पिपरी थाना पुलिस ने बरामदगी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!