Uncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांम्बी विद्यालय का नाम बदलने के विरोध में अपनी जनता पार्टी का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी

*कौशांम्बी विद्यालय का नाम बदलने के विरोध में अपनी जनता पार्टी का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी में अपनी जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हिंदूजा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में बैठक आयोजित की। बैठक के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महापुरुषों के नाम पर संचालित विद्यालयों के नाम बदलकर उनकी विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जो उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। मांगपत्र में कहा गया कि कोइलहा, कौशाम्बी स्थित विद्यालय का नाम तत्काल प्रभाव से पुनः “सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय” किया जाए। साथ ही राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देने वाले महान फुले दंपति—राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित करने की मांग भी उठाई गई।
कार्यकर्ताओं ने भविष्य में महापुरुषों के नाम पर स्थापित संस्थानों के नाम न बदले जाने के लिए स्पष्ट नीति बनाने की भी मांग की।
इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धन कुमार कुशवाहा, अनिल मौर्य, मनीष जायसवाल, सतीश मौर्य, आराधना मौर्य, सुशीला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!