*कौशाम्बी जिलेका माहौल बन गया*कौशांम्बी: मीरपुर बाजार में परिजनों से बिछड़ी मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल परिवार से मिलाया*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी जिलेका माहौल बन गया*कौशांम्बी: मीरपुर बाजार में परिजनों से बिछड़ी मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल परिवार से मिलाया*
कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मासूम बच्ची अपने परिजनों से बिछड़कर बाजार में अकेली भटकती हुई मिली। बच्ची को असहाय अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने तुरंत चायल चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात कांस्टेबल जितेन्द्र गौतम एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पूछताछ कर बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद बच्ची की पहचान निहारिका पुत्री राजू निवासी हरिरामपुर, थाना पूरा मुफ़्ती के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों से संपर्क कर उसे सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों के मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से बच्ची सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी।
पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है और लोग पुलिस की मानवीय पहल की प्रशंसा कर रहे हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।