*शाहाबाद तहसील में लेखपाल 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार*
शाहाबाद
*शाहाबाद तहसील में लेखपाल 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार*
शाहाबाद

तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल प्रेमशंकर तिवारी को किसान हशमुद्दीन से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, किसान से जमीन से जुड़े एक कार्य के एवज में रकम की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित टीम ने जाल बिछाया और तय समय पर कार्रवाई करते हुए लेखपाल को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
बताया जाता है कि टीम को मौके पर देखकर लेखपाल जूते छोड़कर नंगे पैर भागने लगे, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते वे बच नहीं सके और तुरंत हिरासत में ले लिए गए।
अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आम लोगों में प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा है।
प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी