क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी ,मुंबई से घर लौट रहे युवक का शव भरवारी रेलवे ट्रैक के पास मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी ,मुंबई से घर लौट रहे युवक का शव भरवारी रेलवे ट्रैक के पास मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई*

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित भरवारी रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मंझनपुर थाना क्षेत्र के गोपसहाई गांव निवासी राजकुमार पुत्र भैया लाल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक राजकुमार रोजी-रोटी कमाने के लिए मुंबई गया था। घर लौटते समय उसने फोन पर परिवार को बताया था, “पापा, हम प्रयागराज आ गए हैं, एक घंटे में भरवारी पहुंच रहे हैं।” इसके कुछ समय बाद भरवारी रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान राजकुमार के रूप में हुई।
परिजनों ने युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंके जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!