E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: तेज रफ्तार कार विद्युत खंभे से टकराकर पलटी, एक घायल*

कौशाम्बी

 

*कौशाम्बी: तेज रफ्तार कार विद्युत खंभे से टकराकर पलटी, एक घायल*

कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कसिया स्थित NH-19 पर रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हाईवे किनारे लगे विद्युत खंभे से टकराकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक हाईवे पार कर रहे एक वाहन को बचाने का प्रयास कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से कार सीधे खंभे से जा टकराई और पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री इटावा से प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!