*प्रयागराज : सम्हई गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर पहुंची पुलिस*
प्रयागराज
*प्रयागराज : सम्हई गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर पहुंची पुलिस*
प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्हई गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज के निर्देश पर मंसूराबाद पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
