*कौशाम्बी: मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम*
कौशाम्बी में सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग करने लगे।
मृतक की पहचान सुमन विश्वकर्मा (पुत्र स्व. शिवमंगल विश्वकर्मा), निवासी कनैली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को वह बाइक से सराय अकिल जा रहे थे, तभी शहर के पास एक जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं चक्काजाम के चलते मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही ।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

