*कौशांबी में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का भव्य स्वागत*
कौशाम्बी
*कौशांबी में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का भव्य स्वागत*


दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
कौशाम्बी — भारतीय जनता पार्टी के पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद धर्मराज मौर्य के सम्मान में जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने मालाओं से उनका श्रृंगार किया और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।
पार्टी नेताओं का कहना है कि दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना संगठन की ओर से विश्वास का प्रतीक है। साथ ही इससे जिले में पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में नए उत्साह के साथ काम किया जाएगा।
धर्मराज मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और मिशनों को सफल बनाने का आह्वान किया।