E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशांबी में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार*

Oplus_131072

कौशांबी जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विजिलेंस टीम ने मंझनपुर तहसील में तैनात लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मंझनपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल महेंद्र मौर्य ने हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को चंपहा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!